भारतीय किसान यूनियन ने बिलग्राम SDM को ज्ञापन सौंपा
हरदोई के बिलग्राम में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के मंडल उपाध्यक्ष राजबहादुर सिंह यादव ने शनिवार को तहसील बिलग्राम पहुंचकर एसडीएम एन. राम को ग्रामीण क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में मांग की गई कि बाढ़ प्रभावित गांवों और मजरों में फसलों के नुकसान का पूरी जांच कराकर आकलन किया जाए। साथ ही, प्रभावित किसानों को नियमों के अनुसार मुआवजा और राहत दी जाए।राजबहादुर सिंह यादव ने बताया कि भोगैतापुर, साड़ियापुर, भुड्डा, बाण, करेहका, म्योरा, छिवरामऊ सहित कई गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। कई परिवार बेघर हो गए हैं, जिससे बीमारी फैलने की आशंका है।
उन्होंने कहा कि इन इलाकों में इलाज की व्यवस्था, दवा बांटने और कीटनाशक दवा का छिड़काव कराना जरूरी है।
ज्ञापन में जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन डालने के लिए खोदी गई सड़कों से पैदा हुई समस्या का भी जिक्र किया गया। ग्राम पंचायत बैफरिया में टूटी सड़कों और नालियों की जल्द मरम्मत कराने की मांग की गई। बारिश के बाद ग्रामीण इलाकों में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इसे देखते हुए मच्छर मारने वाली दवा का छिड़काव और पशुओं का टीकाकरण कराने की मांग भी की गई।
No comments