लखनऊ में चलती स्कूल बस में लगी आग:25 बच्चे थे सवार
लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे स्कूल बस के इंजन में आग लग गई। बस में करीब 25 बच्चे सवार थे। घटना में 5 साल का एक बच्चा झुलस गया। यह फोर्स ट्रैवलर बस (UP 81 BT 6203) जमखानवा गांव से बच्चों को शार्प ग्लोबल स्कूल, मानपुर इटौंजा ले जा रही थी।
बगहा पुरवा के पास अचानक बस के इंजन में आग लग गई। इससे बस में अफरा-तफरी मच गई।
No comments