हरदोई में पावर हाउस का घेराव:रात में बिजली न आने से बच्चे और बुजुर्गों को भारी परेशानी
हरदोई के पिहानी में राभा फीडर की बदहाल विद्युत व्यवस्था को लेकर किसान यूनियन ने पिहानी पावर हाउस का घेराव कर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। किसान नेता राम प्रकाश मौर्य के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसानों ने पावर हाउस पर प्रदर्शन किया।
किसानों का कहना है कि लगभग 20 दिन से राभा फीडर में बिजली नहीं आ रही है, जिससे उनकी फसलें सूख रही हैं। धरने में शामिल किसानों ने बताया कि रात में बिजली न आने से बच्चे और बुजुर्गों को भारी परेशानी हो रही है। रात भर मच्छरों से लोग परेशान हैं।संबंधित अधिकारी को फोन करने पर फोन भी नहीं उठाया जाता है। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द बिजली व्यवस्था सुचारू नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
No comments