हरदोई : महिला को बेरहमी से पीटा, चाकू से नाक काटी
हरदोई के सांडी थाना क्षेत्र में पति, सास और ससुर ने मिलकर एक महिला को बेरहमी से पीटा और चाकू से उसकी नाक काट दी। महिला की मां की शिकायत पर पुलिस ने तीन ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सुरसा थाना क्षेत्र के ढोलिया गांव की रहने वाली आशा पत्नी भैयालाल कश्यप ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी साधना की शादी करीब 10 साल पहले सांडी कस्बे के पुरानी चौकी मोहल्ले के दीपक पुत्र चुन्नीलाल कश्यप से हुई थी। साधना की तीन बेटियां हैं।आशा ने बताया कि उनका दामाद शराब पीकर अक्सर साधना के साथ गाली-गलौज और मारपीट करता है। साधना के सास-ससुर भी उसे तीन बेटियां होने का ताना मारकर घर से निकाल देते थे। 5 जुलाई 2026 को इस मामले की शिकायत थाने में की गई थी, तब पुलिस ने समझाकर समझौता करा दिया था।
गुरुवार शाम को साधना के पति दीपक, ससुर चुन्नीलाल और सास शशि ने उसे लाठी-डंडों और पत्थरों से बेरहमी से पीटा। उन्होंने चाकू से साधना की नाक भी काट दी।
No comments