हरदोई मेडिकल कॉलेज में सोमवार को पांच घंटे तक बिजली गुल
उत्तर प्रदेश के हरदोई मेडिकल कॉलेज में सोमवार को पांच घंटे तक बिजली गुल रही। सुबह 10:15 बजे से दोपहर 3:15 बजे तक अस्पताल में ब्लैकआउट रहा। इससे स्वास्थ्य सेवाएं ठप हो गईं और मरीजों को काफी परेशानी हुई। दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में मरीज इलाज कराने पहुंचे थे।
No comments