Breaking News

हरदोई : टड़ियावां में कार की टक्कर से एक युवक की मौत

 हरदोई के टड़ियावां थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। तीनों खेत देखकर पैदल घर लौट रहे थे। हादसे के बाद मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खेत देखकर लौटते समय कार ने मारी टक्कर

बर्रा सराय गांव निवासी प्रमोद कुमार ने पुलिस को बताया कि 9 सितंबर 2026 को दोपहर उनका बेटा सचिन कुमार उर्फ अरुण अपने दोस्तों प्रमांचल और कुलदीप के साथ दधनामऊ रोड पर खेत देखने गया था। खेत देखने के बाद तीनों पैदल घर लौट रहे थे।

इसी दौरान दधनामऊ की तरफ से हरिहरपुर जा रही एक कार ने तीनों को टक्कर मार दी। हादसे में सचिन कुमार उर्फ अरुण की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसके दोनों साथी प्रमांचल और कुलदीप घायल हो गए। घायलों का इलाज कराया गया।

No comments