Breaking News

हरदोई के डीएम राहुल पांडेय ने संभाला पदभार

 हरदोई के नए जिलाधिकारी राहुल पांडेय ने मंगलवार रात अपना पदभार संभाल लिया। उन्होंने कोषागार कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने जिले में अपनी प्राथमिकताओं को लेकर साफ संदेश दिया।


उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के हिसाब से काम करते हुए जनता से जुड़ी समस्याओं का जल्द और प्रभावी समाधान करना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी।

राहुल पांडेय ने बताया कि आम जनता की समस्याओं को समय पर सुना जाएगा और लोगों को उनके समाधान के लिए बेवजह परेशान नहीं होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन ऐसी व्यवस्था बनाएगा, जिससे शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का तय प्रक्रिया के तहत जल्द समाधान हो सके। जनता की शिकायतों के समाधान में समय का ध्यान रखा जाएगा और काम प्रभावी ढंग से होगा।

नए जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि सरकार की तय प्राथमिकताओं और जनकल्याण की योजनाओं को समय पर पूरा कराया जाएगा। प्रशासन कोशिश करेगा कि इन योजनाओं का फायदा सही लोगों तक पहुंचे और संबंधित विभाग अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएं।

No comments