Breaking News

माधौगंज में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत

 माधौगंज थाना क्षेत्र के गौरा गांव में बुधवार शाम एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए मारपीट और हत्या का आरोप लगाया है।


उन्नाव जिले के शिवपुरी, पोस्ट मोढ़पुर निवासी हरीलाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी प्रियंका का विवाह हरदोई जिले के माधौगंज थाना क्षेत्र के गौरा निवासी मुकेश पुत्र फूलेंद्र से हुआ था।

हरीलाल का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग प्रियंका को दहेज के लिए परेशान करने लगे। वे पांच लाख रुपये नकद और एक चार पहिया वाहन की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर प्रियंका के साथ रोज मारपीट और गाली-गलौज की जाती थी।

मृतका के पिता हरीलाल ने बताया कि सास माया देवी, पति मुकेश, फूलेंद्र, मकनू, ननद रेनू और देवर अमित प्रियंका को मारते-पीटते और परेशान करते थे। प्रियंका की एक महीने की नवजात बेटी भी है।

No comments