Breaking News

हरदोई में गंगा-गर्रा खतरे के निशान से ऊपर:60 गांव बाढ़ की चपेट में

हरदोई जिले में गंगा, रामगंगा और गर्रा नदियों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। गुरुवार 10 सितंबर को दोपहर एक बजे गंगा और गर्रा नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही थीं। बिलग्राम और सवायजपुर तहसील के कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं। घरों में पानी घुसने से लोगों को परेशानी हो रही है।

कई परिवार छतों पर रहने को मजबूर हैं, जबकि गांव टापू बन गए हैं। ग्रामीण कमर तक पानी से होकर गुजर रहे हैं। न इलाकों में आने-जाने के लिए नावों का सहारा लिया जा रहा है। बिलग्राम तहसील के उम्मेदपुरवा, निहालपुरवा, मक्कूपुरवा, बगिया, गुलाबपुरवा, घासीरामपुरवा, महानंदीपुरवा, म्योरा और जरैला गांव बाढ़ से प्रभावित हैं।

सवायजपुर क्षेत्र में जीवनपुरवा, अदनियां, छब्बापुरवा, बेहटा मुड़िया, सूरजूपुर, दुर्जना, गोरिया, बरान, अरवल, सुलखामऊ, हैदराबाद, बरगदापुरवा, नारायणपुरवा, बंजरियापुरवा, कढ़िलेपुर, मंसूरपुर, करणपुर, उमरौली जैतपुर, टेभनापुरवा, चुन्नीपुरवा, मानीमऊ और मदारपुर समेत कई गांवों में पानी पहुंच गया है।

No comments