सांडी : बकरी बचाने में अनियंत्रित हुई बाइक पलटी, पिता-पुत्री घायल
हरदोई में सांडी-हरदोई मार्ग पर एक सड़क हादसे में पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घमोइयां गांव के पास बकरी को बचाने के चक्कर में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हरपालपुर कस्बे के रहने वाले 54 वर्षीय उमाकांत मिश्रा बुधवार शाम अपनी 17 वर्षीय बेटी सुप्रिया को बीटीसी का पेपर दिलाकर हरदोई से घर लौट रहे थे। तभी सांडी-हरदोई मार्ग पर घमोइयां गांव के पास अचानक एक बकरी सामने आ गई।बकरी को बचाने की कोशिश में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में उमाकांत और सुप्रिया दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें हरदोई जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
डॉक्टरों ने बताया कि उमाकांत का पैर फ्रैक्चर हो गया है।
No comments