लखनऊ में 2 आवासीय और 5 अपार्टमेंट प्रोजेक्ट लॉन्च
लखनऊ को 2 आवासीय और 5 अपार्टमेंट प्रोजेक्ट की सौगात मिली है। आवासीय योजनाएं वरुण विहार और नैमिष नगर में हैं, जहां प्लॉट मिलेंगे। ये दोनों योजनाएं 10,680 एकड़ में विकसित की जा रही हैं। गुरुवार को सीएम योगी ने इन योजनाओं की नींव रखी। इसी के साथ इन दोनों योजनाओं के लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गए।
वरुण विहार योजना काकोरी में आगरा एक्सप्रेस-वे के पास और नैमिष नगर सीतापुर रोड-आईआईएम रोड इलाके में डेवलप की जा रही है। नैमिष नगर के लिए बीकेटी तहसील के 18 गांवों में जमीन अधिग्रहण किया गया है। ये दोनों योजनाएं 12 हजार करोड़ रुपए से विकसित की जा रही हैं। इनमें प्लॉट के रेट 2800 रुपए से 3800 रुपए तक प्रति वर्गफीट निर्धारित किए गए हैं।सीएम योगी ने स्टेट कैपिटल रीजन (SCR) की बात दोहराई। कहा- 6500 एकड़ से ज्यादा में वरुण विहार योजना और 4100 एकड़ में नैमिषनगर विकसित किया जा रहा है। ये योजनाएं केवल लखनऊ का विकास नहीं हैं। ये SCR के इन्फ्रास्ट्रक्चर को भी आगे बढ़ाएंगी
No comments