प्रयागराज में बस ने दुकानदार को कुचला, मौत:200 मीटर तक घसीटा
प्रयागराज के औद्योगिक थाना क्षेत्र के रामपुर में गुरुवार सुबह बस की चपेट में आने से 48 साल की चाय दुकानदार की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब रामनारायण गुप्ता अपनी दुकान खोलने के लिए घर से निकले थे। दुकान पहुंचने से पहले ही प्रयागराज से मिर्जापुर जा रही बस ने उन्हें कुचल दिया।
टक्कर के बाद बस उन्हें करीब 200 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। स्थानीय लोगों ने बस चालक का पीछा किया तो वह वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और चालक की तलाश शुरू कर दी।
No comments