हरदोई : जमीन विवाद को लेकर परिवार पर हमला, पति-पत्नी और नाबालिग बेटी को लाठी-डंडों से पीटा
हरदोई में मंगलवार सुबह 9:30 बजे जमीन विवाद को लेकर एक परिवार के तीन लोगों पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने पति-पत्नी और उनकी नाबालिग बेटी को लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां कमलेश और उनकी पत्नी गीता देवी की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला देहात कोतवाली क्षेत्र के चितराई गांव का है। नया गांव मुबारकपुर के मजरा चितराई निवासी 45 वर्षीय कमलेश खेती करते हैं। परिवार में पत्नी गीता देवी और बच्चे हैं। कमलेश का गांव के ही कुछ लोगों से ढाई बीघा जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है।विवादित जमीन की पैमाइश कराई थी
कमलेश की 15 साल की बेटी रितु उर्फ शिवांगी ने बताया कि मई 2025 में पुलिस और राजस्व टीम की मौजूदगी में विवादित जमीन की पैमाइश कराई गई थी। इसके बाद परिवार को जमीन पर कब्जा भी दिलाया गया था। आरोप है कि इसके बावजूद दूसरा पक्ष उनसे रंजिश रखता था।
भैंस खोलने गई बेटी पर हमला करने का आरोप
रितु के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे वह मकान के बाहर विवादित जमीन पर बंधी भैंस को खोलकर दूसरी जगह बांधने जा रही थी। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। रितु के शोर मचाने पर पड़ोसियों ने पास के खेत में काम कर रहे उसके पिता कमलेश और मां गीता देवी को घटना की जानकारी दी।
बेटी को बचाने पहुंचे माता-पिता भी घायल
सूचना मिलते ही कमलेश और गीता देवी मौके पर पहुंचे। आरोप है कि हमलावरों ने उन दोनों पर भी लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में तीनों के सिर पर गंभीर चोटें आईं। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को आता देख आरोपी वहां से भाग निकले।
No comments