Breaking News

हरदोई में छात्रा को सांप ने काटा, हालत गंभीर

हरदोई के हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के सिमरिया गांव में मंगलवार को पांचवीं कक्षा की एक छात्रा को जहरीले सांप ने काट लिया। गंभीर हालत में परिजन उसे सीएचसी हरपालपुर ले गए।

सीएचसी में डॉक्टरों ने छात्रा को प्राथमिक उपचार दिया। उसे जगाए रखने के लिए 10 मिनट में 80 से ज्यादा थपकियां दी गईं। साथ ही 10 मिनट के अंदर 10 एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन भी लगाए गए।

हालांकि, छात्रा की हालत में सुधार नहीं हुआ। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे तुरंत हरदोई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

सांप ने दाहिने पैर के तलवे में काटा

सिमरिया गांव के इश्तियाक की 12 साल की बेटी लाईबा मंगलवार को स्कूल से घर लौटी थी। वह घर में पड़े एक तख्ते पर लेट गई। दोपहर करीब 3 बजे उसकी मां शबाना सो रही थी। जब वह जागी तो देखा कि लाईबा की हालत बिगड़ रही है। उसके दाहिने पैर के तलवे में सांप के काटने के निशान थे।

No comments