हरदोई : नंगपुरा प्राथमिक विद्यालय में घुसा बाढ़ का पानी, सांडी के छह स्कूल बंद
सांडी विकास खंड के नंगपुरा प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को बाढ़ का पानी घुस गया। इसके साथ ही बाढ़ के कारण बंद होने वाले स्कूलों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। इन सभी स्कूलों को बाढ़ का पानी कम होने तक बंद कर दिया गया है।
सांडी के खंड शिक्षा अधिकारी डॉक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा के लिए यह फैसला लिया गया है।
बाढ़ प्रभावित सभी स्कूलों के बच्चों और शिक्षकों को दूसरे स्कूलों में शिफ्ट कर दिया गया है, ताकि उनकी पढ़ाई जारी रह सके
No comments