आजम खान बने कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग हरदोई के जिला चेयरमैन
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग ने शाहबाद के महवा टोला निवासी आजम खान को हरदोई जिले का अल्पसंख्यक विभाग का जिला चेयरमैन नियुक्त किया है।
अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन और पूर्व विधायक सोहिल अख्तर अंसारी ने यह नियुक्ति की है। जारी कार्यालय ज्ञाप के अनुसार, आजम खान को तुरंत अपना पदभार संभालकर दी गई जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाने का निर्देश दिया गया है।आजम खान के जिला चेयरमैन बनने की खबर मिलते ही शाहबाद के महुआ टोला सहित स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखा गया। समर्थकों ने उन्हें बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में जिले में संगठन को नई मजबूती मिलेगी। साथ ही, अल्पसंख्यक समाज की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
अपनी नियुक्ति पर आजम खान ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा दिखाया है, वे उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करेंगे।
No comments