Breaking News

हरदोई : बालामऊ में तीन सड़कों के लिए 8.09 करोड़ रुपये मंजूर

हरदोई के बालामऊ विधानसभा क्षेत्र में सड़क सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए तीन सड़कों के नवनिर्माण को सरकार ने मंजूरी दे दी है। बालामऊ के विधायक रामपाल वर्मा के प्रस्ताव पर इन कामों के लिए कुल 8 करोड़ 9 लाख 13 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।

मंजूर किए गए कामों में सिरौली कन्जौरा मार्ग से धनाराम मॉडर संपर्क मार्ग का नवनिर्माण शामिल है। इस सड़क के लिए 3 करोड़ 22 लाख 48 हजार रुपये मंजूर हुए हैं।

दूसरा काम ऊगपुर से महमूदपुर कला तक मिसिंग लिंक मार्ग का नवनिर्माण है। इसके लिए 1 करोड़ 45 लाख 15 हजार रुपये मंजूर हुए हैं।

तीसरा काम भैंनगांव प्राथमिक विद्यालय से कुलमिनखेड़ा मार्ग तक मिसिंग लिंक का नवनिर्माण है। इसके लिए 3 करोड़ 41 लाख 50 हजार रुपये मंजूर हुए हैं।

विधायक रामपाल वर्मा ने इन कामों की मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के विकास और जनता को बेहतर सड़क सुविधाएं देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

No comments