हरदोई : टड़ियावां में लम्पी स्किन डिजीज से बचाव के लिए टीकाकरण
हरदोई के टड़ियावां गांव में पशुपालन विभाग ने लम्पी स्किन डिजीज (एलएसडी) से पशुओं को बचाने के लिए टीकाकरण अभियान चलाया। इस दौरान पशु चिकित्साधिकारी डॉ. डीके गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने पशुओं को एलएसडी का टीका लगाया। पशुपालकों को बीमारी से बचाव और टीकाकरण के महत्व के बारे में भी बताया गया।
इस अभियान में पशु चिकित्सा स्टाफ सौरभ और नीरज के साथ पैरावेटरनेरी स्टाफ दर्शन यादव, अनुज और देवेंद्र ने सहयोग किया। डॉ. सतेंद्र ने एफएमडी और एलएसडी वैक्सीनेशन का सत्यापन किया।पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने पशुपालकों से अपील की है कि वे अपने सभी पात्र पशुओं का समय पर टीकाकरण जरूर कराएं। इसके साथ ही पशुओं के कान में टैगिंग कराने पर भी खास जोर दिया गया। टीम ने बताया कि वैक्सीनेशन की जानकारी पोर्टल पर दर्ज करने के लिए पशुपालकों को अपना मोबाइल नंबर और आधार कार्ड देना होगा।
विभाग ने साफ किया कि बिना टैगिंग के पशुओं का वैक्सीनेशन नहीं किया जाएगा। टीम ने पशुपालकों से इस अभियान में सहयोग करने और अपने पशुओं की सुरक्षा के लिए समय पर टीकाकरण और टैगिंग कराने की अपील की।
No comments