Breaking News

हरदोई : शराब के नशे में छत से गिरे युवक की मौत

 हरदोई जनपद के सुरसा थाना क्षेत्र के सथरा गांव में एक किसान की मौत पर सवाल उठ रहे हैं। मंगलवार शाम शराब के नशे में छत से गिरे 34 वर्षीय प्रभाकर सिंह की बुधवार दोपहर करीब 12 बजे मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। 

परिजनों द्वारा समय पर अस्पताल न पहुंचाकर स्थानीय स्तर पर इलाज कराने के कारण घटना के हालात पर कई सवाल खड़े हो गए हैं। पुत्र का शव देखकर मां रामबेटी बिलख पड़ीं।

जानकारी के मुताबिक, सथरा गांव के रहने वाले प्रभाकर सिंह (34) खेती करते थे। वह अविवाहित थे और उन्हें शराब पीने की बुरी लत थी। उनकी बड़ी बहन सीमा ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 6 बजे प्रभाकर बहुत नशे में घर पहुंचे और सीधे छत पर चले गए। देर शाम 7:30 बजे जब वह नीचे उतर रहे थे, तभी संतुलन बिगड़ा और वह नीचे गिर गए।

No comments