हरदोई : कंटेनर ने ई-रिक्शा चालक को रौंदा, मौत
हरदोई के देहात कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोर्रिया गांव के पास बुधवार सुबह तेज रफ्तार कंटेनर ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। पुलिस घायल चालक को तत्काल मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची, जहां डॉक्टर ने सुबह 7:36 बजे उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान अटवा-असिगांव निवासी 30 वर्षीय अमर सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, अमर सिंह बुधवार सुबह करीब 6 बजे ई-रिक्शा लेकर शहर जा रहे थे। वह रोज शहर में सुबह से शाम तक ई-रिक्शा चलाने के बाद घर लौटते थे। इसी दौरान कोर्रिया गांव के पास तेज रफ्तार और अनियंत्रित कंटेनर ने उनके ई-रिक्शा में टक्कर मार दी।
No comments