हरदोई के माधौगंज में ट्रेन से कटा बुजुर्ग का पैर
हरदोई के माधौगंज में गुरुवार सुबह नैमिषारण्य तीर्थ जाने के लिए ट्रेन पकड़ने जा रही एक बुजुर्ग महिला पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर घायल हो गईं। इस हादसे में उनका एक पैर कट गया।
आसपास मौजूद लोगों ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें हरदोई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।सुरसा थाना क्षेत्र के मरसा बीकापुर गांव की रहने वाली 70 साल की कमला देवी पत्नी राजाराम गुरुवार सुबह रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म की तरफ जा रही थीं। वह नैमिषारण्य दर्शन के लिए जा रही थीं।
रुईया क्रॉसिंग के पास वह कानपुर से बालामऊ होते हुए सीतापुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गईं। हादसे में उनका पैर कट गया।
कमला देवी के पोते शिव सिंह ने बताया कि घटना के समय वह कुछ दूरी पर मौजूद थे। उन्होंने लोगों की मदद से घायल कमला देवी को सीएचसी पहुंचाया।
No comments