सांडी-हरदोई मार्ग पर झाड़ियों से हादसों का खतरा
सांडी से हरदोई जाने वाले मार्ग पर सड़क के दोनों किनारों पर घनी झाड़ियां उग आई हैं। ये झाड़ियां सड़क तक फैल गई हैं, जिससे सामने से आने वाले वाहन दूर से दिखाई नहीं देते। इस वजह से सड़क पर हादसों का खतरा बढ़ गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के दोनों तरफ झाड़ियां होने से आने-जाने में देखने में दिक्कत होती है। अचानक सामने से कोई वाहन आने पर चालक को संभलने का समय नहीं मिल पाता, जिससे छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो सकती हैं।स्थानीय निवासी सूरज, पंकज और नीरज ने प्रशासन से मांग की है कि सांडी-हरदोई मार्ग के दोनों तरफ उगी झाड़ियों की जल्द सफाई कराई जाए। इससे वाहन चालकों को सड़क पर साफ रास्ता दिखेगा और संभावित हादसों को रोका जा सकेगा।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क किनारे झाड़ियों की नियमित कटाई और साफ-सफाई कराने की मांग भी की है।
No comments