पत्नी की हत्या की, सोते वक्त सिर धड़ से अलग किया
हरदोई में सोते वक्त पति ने पत्नी की हत्या कर दी। चाकू से पूरा गला काटकर अलग कर दिया। वारदात के बाद बहन को फोन कर कहा- मैंने पत्नी की हत्या कर दी।
बहन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तो आरोपी रूम में चुपचाप बैठा था। चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी। पुलिस को देखते ही आरोपी ने कहा- सलाम साहब।उसके बगल में महिला का शव पड़ा था। सिर धड़ से अलग था। पूरे रूम में खून फैला था। वारदात बुधवार तड़के 3 बजे शहर कोतवाली इलाके में हुई।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी परवेज (34) ने 12 साल पहले रिश्ते में भतीजी नगमा (30) से लव मैरिज की थी। दोनों की कोई संतान नहीं है। उसे शक था कि पत्नी का बाइक मैकेनिक नाजिम से अफेयर चल रहा है। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच 8 महीने से अक्सर झगड़ा होता रहता था।
No comments