हरदोई टोल-प्लाजा पर बिना शुल्क गाड़ी निकालने को लेकर हंगामा
हरदोई के सण्डीला थाना क्षेत्र के सहिजना टोल प्लाजा पर बिना टोल दिए गाड़ियां निकालने और हर महीने 20 हजार रुपए की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है।
टोल मैनेजर ने इसका विरोध किया तो आरोप है कि कुछ दबंगों ने उनके साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की। मैनेजर को जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार सुबह 7:10 बजे केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बिना टोल दिए गाड़ियां निकालने का बना रहे थे दबाव
घटना 8 सितंबर 2026 की बताई जा रही है। मध्य प्रदेश के मुरैना निवासी दुष्यंत भदौरिया सहिजना टोल प्लाजा पर मैनेजर के पद पर तैनात हैं। आरोप है कि फैज पहलवान और शोएब अंसारी अपने 3-4 साथियों के साथ टोल प्लाजा पहुंचे थे।
आरोपी बिना फास्टैग और वैध पास वाली गाड़ियों को जबरदस्ती टोल से निकालने का दबाव बना रहे थे। मैनेजर दुष्यंत भदौरिया ने टोल के नियमों का हवाला देते हुए इसका विरोध किया।
No comments