लखनऊ : दोस्त को बचाने के चक्कर में नदी में डूबे तीनों
लखनऊ में गणपति प्रतिमा विसर्जन के दौरान सई नदी में डूब रहे बचपन के दोस्त प्रमोद को बचाने के लिए धीरज और हरिप्रसाद ने भी नदी में छलांग लगा दी। प्रमोद ने दोनों दोस्तों की पीठ पर हाथ रखकर नदी से बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के कारण तीनों नदी में डूब गए। प्रमोद को तैरना आता था, इसके बावजूद वह प्रतिमा के नीचे दबने के बाद तेज बहाव में बह गया।
प्रमोद के भाई मनोज ने बताया कि धीरज और हरिप्रसाद बचपन से ही उसके दोस्त थे। गणपति प्रतिमा की स्थापना के बाद से प्रमोद मजदूरी करने नहीं गया था। सोमवार रात कार्यक्रम स्थल पर देवी जागरण हुआ था। पूरी रात जागरण में शामिल होने के बाद मंगलवार सुबह प्रमोद घर पर नहाने आया। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे गणपति प्रतिमा विसर्जन के लिए निकल गया।मनोज ने बताया कि धीरज और हरि प्रसाद की पत्नियां प्रेग्नेंट हैं। दोनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार किसी तरह उन्हें संभाल रहा है
No comments