लखनऊ में बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर हत्या, 2 हिरासत में
लखनऊ के मोहनलालगंज के पदमिनखेड़ा गांव में बुधवार देर रात एक बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। महिला का शव गांव के एक खाली प्लॉट में अर्धनग्न हालत में मिला। शव मिलने की जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो गई और पुलिस को इसकी जानकारी दी गई।
शुरुआती जांच में सामने आया है कि गांव के तीन युवक शराब के नशे में थे और उन पर इस घटना में शामिल होने का संदेह है।जानकारी मिलने के बाद मोहनलालगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मौके से दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। तीसरे युवक की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद महिला की मौत की वजह और घटना की पूरी स्थिति साफ होगी। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है और घटनास्थल से सबूत जुटाए जा रहे हैं। मृतका के परिजनों ने अभी तक पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी है।
No comments