Breaking News

हरदोई : माधोगंज क्षेत्र में भारी बारिश से मक्का की फसल बर्बाद, किसानों ने CM से मुआवजे की गुहार लगाई

हरदोई के माधोगंज क्षेत्र के महुआपुरवा गांव में हाल ही में हुई तेज बारिश ने किसानों को परेशान कर दिया है। जलभराव और ज्यादा बारिश के कारण गांव के दर्जनों किसानों की मक्का की फसल पूरी तरह खराब हो गई है। फसल बर्बाद होने से परेशान किसानों ने हरदोई जिलाधिकारी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से तुरंत आर्थिक मदद और मुआवजे की मांग की है।

प्रभावित किसानों में श्रीपाल, मेवालाल, इंदल, जगदीश, बिसुन दयाल, राजेन्द्र प्रसाद, संतराम, रामप्रसाद, बाबूराम, सोनेलाल, रामदुलारे, सत्यपाल, अजीत, कमलादेवी, प्रभू दयाल और तुलसीराम शामिल हैं। इन सभी ग्रामीणों ने बताया कि मक्का की फसल नष्ट होने से उनके सामने परिवार के पालन-पोषण और जीवनयापन की दिक्कत आ गई है। उनकी मेहनत और लागत डूब गई है।

No comments