हरदोई : ससुराल में महिला से यौन उत्पीड़न और हत्या का प्रयास
हरदोई के सुरसा थाना क्षेत्र के एक गांव में ससुराल आई विवाहिता के साथ अश्लील हरकत और मारपीट का मामला सामने आया है। विवाहिता का आरोप है कि 9 सितंबर को ससुर के भाई के दसवां संस्कार में शामिल होने वह मायके से ससुराल आई थी। रात में उसके चचेरे देवर ने मोबाइल की टॉर्च जलाकर उसका वीडियो बनाने की कोशिश की और घर से निकलने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उसने महिला से अश्लील हरकत की।
पीड़िता के मुताबिक, शोर सुनकर ससुराल के अन्य लोग मौके पर पहुंचे और चचेरे देवर, सास, ननद और देवरानियों समेत 9 लोगों ने उसकी लात-घूंसों से पिटाई की। आरोप है कि इसी दौरान उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की गई। महिला की शिकायत पर बुधवार दोपहर 3:53 बजे सुरसा थाने में केस दर्ज किया गया है।मोबाइल की टॉर्च से वीडियो बनाने का आरोप
महिला ने पुलिस को बताया कि वह 9 सितंबर को ससुर के भाई के दसवां संस्कार में शामिल होने मायके से ससुराल पहुंची थी। रात करीब 7 से 8 बजे वह आंगन में थी। आरोप है कि चचेरे देवर विवेक शुक्ला ने मोबाइल की टॉर्च जलाकर उसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया।
No comments