Breaking News

लखनऊ में साइबर फ्रॉड करने वालों का सेंटर पकड़ा गया:4 महिला समेत 16 हिरासत में

 लखनऊ में साइबर फ्रॉड करने वाला सेंटर पकड़ा गया है। यह कॉल सेंटर की तरह चलता था। पुलिस ने सेंटर से 4 महिला समेत 16 लोगों को हिरासत में लिया है। ये कॉल पर लोगों को झांसे में लेकर उनसे ठगी करते थे। इनका टारगेट अमेरिकी नागरिक थे, जिन्हें ये कॉल पर तकनीकी मदद देने के बहाने झांसे में लेते थे।


शुक्रवार सुबह पुलिस को अलीगंज इलाके में मॉर्निंग गश्त के दौरान कॉल सेंटर चलने की जानकारी मिली। रिध्या प्लाजा के आसपास के लोगों ने बताया कि इस कॉल सेंटर के कर्मचारियों की गतिविधियां संदिग्ध लगती हैं। इनके पास कोई आई-कार्ड भी नहीं रहता। पुलिस ने सेंटर के अंदर जाकर पड़ताल की तो खुलासा हुआ।

No comments