Breaking News

लखनऊ में पहले दिन 500 आईफोन-18 बिके:कई कस्टमर खाली हाथ लौटे

 लखनऊ में एप्पल के नए आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स की बिक्री शुक्रवार से शुरू हो गई। श्रीराम टावर समेत एप्पल स्टोर्स पर फोन खरीदने के लिए ग्राहकों की भीड़ लगी रही। आमतौर पर सुबह 11 बजे खुलने वाले स्टोर ग्राहकों की सुविधा के लिए सुबह 8 बजे ही खोल दिए गए।


आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स की बिक्री फिजिकल रिटेल आउटलेट्स और ऑनलाइन स्टोर के जरिए शुरू हुई। लॉन्च के दिन एप्पल स्टोर्स सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक खुले रहेंगे। ग्राहक स्टोर पर पहुंचकर फोन खरीद सकते हैं।

दुकानदार के मुताबिक, पूरे लखनऊ में अब तक करीब 500 आईफोन बिक चुके हैं।

No comments