विकास कार्यों में लापरवाही करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे - विधायक रामपाल
हरदोई जनपद में विकास भवन के स्वर्ण जयंती सभागार में जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति (दृष्टि) की एक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता बालामऊ विधायक रामपाल वर्मा ने की। इस दौरान सवायजपुर विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू भी मौजूद रहे। बैठक में सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। यह बैठक शुक्रवार की दोपहर 1 बजे आयोजित की गई। बैठक करीब 2 घंटा चली।
विधायक रामपाल वर्मा ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि सरकारी योजनाओं का फायदा सही लोगों तक समय पर पहुंचना चाहिए। उन्होंने रोजगार, श्रम, कृषि, उद्यान और कन्या सुमंगला जैसी योजनाओं का ब्लॉक स्तर पर ज्यादा से ज्यादा प्रचार करने पर जोर दिया।विधायक ने कहा कि इन योजनाओं की जानकारी होर्डिंग्स, वॉल पेंटिंग, पैंफलेट और जागरूकता गोष्ठियों के जरिए आम जनता तक पहुंचाई जाए।
उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखने को कहा। सभी काम तय समय पर पूरे हों और इसकी जानकारी स्थानीय जनप्रतिनिधियों को जरूर दी जाए। जनता की शिकायतों का जल्द समाधान करने पर जोर देते हुए कहा गया कि अधिकारी यह पक्का करें कि शिकायतकर्ता को एक ही समस्या के लिए बार-बार परेशान न होना पड़े।
No comments