हरदोई जिला अस्पताल से चोरी हुईं दो बाइक बरामद
हरदोई में शहर कोतवाली पुलिस ने जिला अस्पताल मेडिकल कॉलेज परिसर से चोरी हुईं दो मोटरसाइकिलों के मामले में गुरुवार, 17 सितंबर को शाम 4 बजे खुलासा किया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दोनों चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद करने का दावा किया है।
दवा लेने आए दो लोगों की बाइक चोरी
पुलिस के अनुसार, पिहानी थाना क्षेत्र के अभिमता निवासी श्रीपाल 15 सितंबर को दवा लेने जिला अस्पताल आए थे। इसी दौरान अस्पताल परिसर से उनकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई। शिकायत के आधार पर शहर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया।इसी दिन पिहानी थाना क्षेत्र के बाउमी निवासी अरुण गुप्ता की मोटरसाइकिल भी जिला अस्पताल परिसर से चोरी हो गई थी। उनकी शिकायत पर भी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
No comments