हरदोई में ओमप्रकाश राजभर की महारैली के लिए जन चौपाल
हरदोई जिले के संडीला विधानसभा क्षेत्र 161 के भरावन और कोथावां ब्लॉक के चतुरखेड़ा और चिपुलिहा गांवों में जन चौपाल लगाई गई। यह चौपाल 13 सितंबर 2026, रविवार को होने वाली सामाजिक समरसता महारैली के लिए थी।
यह महारैली हरदोई के नॉर्मल स्कूल मैदान में होगी। इसमें सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर शामिल होंगे।
रैली में लोगों से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की गई। इस दौरान जिला अध्यक्ष राजीव सिंह अर्कवंशी जिला सचिव मो हसीब, जिला उपाध्यक्ष भानू प्रताप अर्कवंशी, संदीप अर्कवंशी, सतेंद्र अर्कवंशी, चाचा शिवकुमार अर्कवंशी, मुन्नी लाल अर्कवंशी, राम सागर, राजेश अर्कवंशी, ब्रज किशोर अर्कवंशी और भैया लाल अर्कवंशी सहित कई लोग मौजूद रहे
No comments