हरदोई : विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, भाई ने पति पर लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप
हरदोई : विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, भाई ने पति पर लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप
हरदोई के शहर कोतवाली क्षेत्र के विभूति नगर में सोमवार शाम 35 वर्षीय विवाहिता ज्योति गुप्ता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मौत के बाद शाम 6 बजे उनके भाई गुलशन ने पुलिस को सूचना दी और पति धीरज पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार दोपहर 12:45 बजे मेडिकल कॉलेज में शव का पंचनामा भरा गया। शव देखकर मृतका की दोनों बेटियां बदहवास हो गईं।
No comments