Breaking News

बिलग्राम : भटौली माफी में बाढ़ से पांचवीं बार कटा रास्ता, ग्रामीणों में आक्रोश

हरदोई के सांडी थाना क्षेत्र की ग्राम सभा भटौली माफी के मजरा कोला में बाढ़ के पानी से रास्ता आज पांचवीं बार कट गया। बार-बार रास्ता कटने से ग्रामीणों में बहुत गुस्सा है। उनका कहना है कि अधिकारी इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं कर रहे हैं।

ग्रामीणों की परेशानी देखकर राजवर्धन और राजू भैया हरदोई वाले उनके समर्थन में आए। उन्होंने एसडीएम सवायजपुर से फोन पर बात की और समस्या बताई। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर बुधवार तक रास्ता नहीं बना, तो ग्रामीणों के साथ मिलकर धरना-प्रदर्शन करेंगे।

राम रईस कश्यप, अंकित कश्यप, अरविंद कश्यप, वेदराम कश्यप, भरा राजपूत, तोताराम राजपूत, रामवीर रविदास, मदन कश्यप, जीतू कश्यप, गोलू कश्यप, सुखदेव राजपूत, पृथ्वीराज राजपूत, प्रवीण धीरज, मनोज, सुकेश और उदय जैसे ग्रामीणों ने बताया कि रास्ता कटने से गांव का संपर्क टूट गया है। इससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से रास्ते को तुरंत ठीक करने और भविष्य के लिए स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है

No comments