Breaking News

राज्यसभा में जेपी नड्डा होंगे सदन के नेता

18वीं लोकसभा के पहले सत्र की शुरुआत हो चुकी है। तीन जुलाई तक चलने वाले सत्र के शुरुआती दो दिन नए सांसदों को शपथ दिलाई जा रही है। बुधवार को नए लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा, जबकि गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। 

विपक्ष ने प्रोटेम अध्यक्ष की नियुक्ति के अलावा नीट-यूजी पेपर लीक व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के स्थगित होने के मामले में सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है, जिससे पहले दिन ही हंगामे के आसार हैं।

बैठकर चर्चा करेंगे कहां कमी रह गई: गुलाम अहमद मीर
झारखंड के कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा, "झारखंड में हम गठबंधन की सरकार चला रहे हैं। हमने 2019 में घोषणापत्र दिया था और लोगों ने उस पर भरोसा किया। हम बैठकर चर्चा करेंगे कि कहां क्या कमी रह गई। हमने घोषणापत्र में जो कहा है, उसके अलावा भी लोगों के कल्याण के लिए बहुत कुछ किया है।"

No comments