Breaking News

रेप में असफल रहने पर रिश्ते के चाचा ने ही की थी 8 साल की बालिका की हत्या

 बालिका के चीखने चिल्लाने पर हत्या कर शव गन्ने के खेत मे छिपा दिया था

-मामले में मृतका के पिता ने गांव के ही एक अन्य के विरुद्ध दर्ज कराया था मुकदमा
-पुलिस पड़ताल में खुल गयी परत तो गिरफ्तार हुआ मृतका का पारिवारिक चाचा
-एएसपी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने किया खुलासा,कहा आरोपी भेजा जा रहा जेल

हरदोई के टड़ियांवा थाना इलाके में एक 8 साल की बालिका की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर लिया है और मृतका के परिवार के ही चाचा को गिरफ्तार कर लिया है।शराब के नशे में आरोपी चाचा ने 8 साल की अपनी ही भतीजी के साथ रेप का प्रयास किया था और जब वह रोई चिल्लाई थी तो गला और नाक दाबकर हत्या कर शव गन्ने के खेत मे छिपा दिया था।
19 जून को टड़ियांवा थाना इलाके में एक 8 साल की एक बालिका का शव गन्ने के खेत में गन्ने की पत्तियों से ढका हुआ पाया गया था। पूरे मामले की सूचना पाकर मौके पर एसपी केशव चंद्र गोस्वामी एएसपी मार्तंड प्रकाश सिंह पहुंचे थे। फील्ड यूनिट ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की थी। घटना के मामले में को लेकर मृतका के पिता ने गांव के ही एक युवक पर पुरानी रंजिश आदि को लेकर हत्या किए जाने का मुकदमा पंजीकृत कराया था। इस पूरे मामले के खुलासे के लिए एसपी ने स्वाट सर्विलांस एसओजी व टड़ियांवा पुलिस को लगाया था।

No comments