Breaking News

पाली क्षेत्र में कुत्तों को बचाने के दौरान तेज रफ्तार कार नाले में पलटी

 पाली क्षेत्र में कुत्तों को बचाने के दौरान तेज रफ्तार कार नाले में पलटी

-चालक और उसके साथी ने गाड़ी का शीशा तोड़कर खुद की बचाई जान
-अपने साथी के साथ बुआ को छोड़ने भोरापुर गांव आया था चालक हैप्पी

-हरदोई पाली क्षेत्र में एक तेज रफ़्तार कार कुत्ते को बचाने के दौरान अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे नाले में पलट गई । इस हादसे में चालक व उसका साथी बाल-बाल बच गया, दोनों गाड़ी का शीशा तोड़कर बाहर निकल आये। दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। 
शाहजहांपुर जिले के निगोही के रहने वाले हैप्पी की बुआ पाली क्षेत्र के भोरापुर गांव में रहती है। वह अपने भाई के यहां गई थीं। अपनी बुआ को छोड़ने उसका भतीजा हैप्पी अपने साथी के साथ कार से भोरापुर आया था।बताते हैं कि हैप्पी अपने साथी के साथ वापस कार से घर लौट रहा था, पाली क्षेत्र के असमधा गांव के पास अचानक कुछ कुत्ते सामने आ गए, जिसे बचाने के प्रयास में गाड़ी अनियंत्रित हो गई।और सड़क के किनारे नाले में पलट गई। हैप्पी और उनका साथी किसी तरह शीशा तोड़कर गाड़ी से बाहर निकला और अपनी जान बचाई । 
स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक हादसे वाली जगह पर सचेतक भी लगाया गया था,ताकि वाहन चालक बेहद सावधानी से अपनी गाड़ी को यहां से निकल सके।इस हादसे में सचेतक बोर्ड भी टूट गया।इसके अलावा यहां पर आवारा कुत्ते लगातार सड़कों पर दौड़ते रहते हैं जिससे हादसों की संभावना बनी रहती है

No comments