सीएम योगी के आदेश को ठेंगा: अलीगढ़ जेडी हेल्थ धड़ल्ले से गाड़ी पर लगाकर चल रहे हूटर
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के वीआईपी कल्चर समाप्त करने के आदेश को अलीगढ़ के जेडी हेल्थ ठेंगा दिखाते नजर आ रहे हैं। वह हूटर और फ्लैशर लगी सरकारी गाड़ी से निरीक्षण कर रहे हैं। जब जेडी हेल्थ से सीएम के हूटर-फ्लैशर हटाने के आदेश के बारे में पूछा गया तो वह निरूत्तर हो गए।
अलीगढ़ में इगलास स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर निरीक्षण करने पहुंचे संयुक्त स्वास्थ्य निदेशक अनुपम भाष्कर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वीआईपी कल्चर समाप्त करने के स्पष्ट आदेशों का उल्लंघन करके सरकारी गाड़ी पर हूटर व फ्लैशर लगाकर चल रहे हैं। जब संयुक्त स्वास्थ्य निदेशक से मुख्यमंत्री के आदेश के बारे में पूछा गया तो वह यह भी नहीं बता सके कि आदेश कब जारी हुआ ?

No comments