जौनपुर में पांच की मौतः धक्के से सड़क पर गिरे लोग
जौनपुर के मीरगंज क्षेत्र के चौकीखुर्द गांव से बरात में गए हुए एक ही परिवार के पांच लोगों की बाइक से लौटते समय डंपर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।
हादसा प्रयागराज जिले के सरायममरेज थाना क्षेत्र के रस्तीपुर गांव में हुआ। सभी एक ही बाइक पर सवार थे। प्रयागराज पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेते हुए ड्राइवर को हिरासत में ले लिया।
पुलिस के मुताबिक, चौकीखुर्द गांव निवासी विकास कुमार (19) पुत्र बल्ली बनवासी बुढ़िया के इनारा से हंडिया बारात गया था। वहां से वह बरात से लौटने के बाद बाइक से घर चौकीखुर्द लौट रहा था।

No comments