किसान जैविक खेती के साथ पशुपालन कर बढाये आय
किसान जैविक खेती के साथ पशुपालन कर बढाये आय
-हरदोई के हरपालपुर ब्लॉक सभागार में गुरुवार कोआयोजित किसान गोष्ठी में मुख्य अतिथि भाजपा विधायक प्रतिनिधि एवं ब्लाक प्रमुख ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
किसान गोष्ठी में भाजपा विधायक प्रतिनिघि रजनीश त्रिपाठी ने कहा कि जैविक खेती के साथ किसान पशुपालन करके अपनी आय दोगुनी करें। सरकार इसके लिए कई योजनाएं चला रही है। जिससे किसानों को सीधा लाभ पहुंच रहा है।ब्लॉक प्रमुख अनोखेलाल कश्यप ने कहा कि सरकार किसानों को कम ब्याज पर ऋण दे रही है। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संतोष वर्मा ने बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड के अलावा अब सरकार पशुओं पर भी कम ब्याज दर पर किसानों को ऋण देने का काम कर रही है।जिससे किसान अपना पशु व्यापार बढ़ा सकें। कार्यक्रम में गन्ना विभाग स्वास्थ्य विभाग उद्यान विभाग के अधिकारी न आने पर विधायक प्रतिनिधि ने नाराजगी जताई है। गोष्ठी में विभिन्न विभागों की ओर से स्टार लगाए गए। इस मौके एसडीओ कृषि विनीत शुक्ला कृषि बीज भंडार प्रभारी मनीष कुमार, अशोक कुमार,संजय पाठक, रारा यादव मिथिलेश सिंह भूरा आदि मौजूद रहे।
No comments