Breaking News

पाली पुलिस ने युवक को तमंचे के साथ किया गिरफ्तार

 पाली पुलिस ने युवक को तमंचे के साथ किया गिरफ्तार

-गोट में तमंचा लगाए फोटो हुई थी वायरल

हरदोई। पाली थाना पुलिस ने कस्बे के मोहल्ला बिरहाना निवासी एक युवक को नाजायज तमंचे के साथ गिरफ्तार किया, पुलिस ने शस्त्र अधिनियम में मामला दर्ज करके उसे न्यायालय में पेश किया। 

युवक की तमंचे के साथ फोटो वायरल हुई थी।

पाली थाने के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय ने बताया कि बृहस्पतिवार को कस्बा चौकी इंचार्ज शिव शंकर मिश्रा, कांस्टेबल राकेश प्रताप व दिलीप कुमार ने असमधा रोड से रामनगर को जाने वाले कच्चे मार्ग पर एक युवक को पकड़ा, जामा तलाशी में उसके पास से एक नाजायज तमंचा बरामद हुआ, पूछताछ में युवक ने अपना नाम अभिषेक पुत्र सुभाष चंद्र निवासी मोहल्ला बिरहाना कस्बा पाली बताया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी की तमंचे के साथ फोटो सोसल मीडिया पर वायरल हुई थी, आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत करके न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले में अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

No comments