हरदोई में पुलिस अभिरक्षा से भाग रहे बदमाश व पुलिस में मुठभेड़
हरदोई में पुलिस अभिरक्षा से भाग रहे बदमाश व पुलिस में मुठभेड़
-मुठभेड़ में शातिर लुटेरा पुलिस गोली लगने से हुआ घायल
-एक हेड कांस्टेबल व एक कांस्टेबल भी मुठभेड़ में घायल
-सभी घायलों को इलाज के लिए भेजा गया जिला अस्पताल
-एसपी केशव चन्द गोस्वामी पहुंचे जिला अस्पताल
-एसपी ने बताया जनपद में कई जगह लूट की वारदातों को दे चुके अंजाम
-वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा गया लुटेरा असलहा बरामद करने के दौरान फायरिंग करते भागा था
-एक तमंचा 2 कारतूस 1 खोखा व बाइक भी हुई बरामद
-शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के आगमपुर के पास का मामला
-हरदोई के शाहबाद कोतवाली इलाके में पुलिस अभिरक्षा से पुलिस पर फायरिंग करके भागने की फिराक में एक बदमाश की पुलिस से मुठभेड़ हो गई जिसमें गोली लगने से बदमाश घायल हो गया वहीं दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया।जिला अस्पताल में एसपी ने पहुंचकर घायलों से पूछताछ की।घायल बदमाश शातिर लुटेरा है और अपने साथियों के साथ जनपद में कई लूट की वारदातों को अंजाम दे चुका है। इसके दो साथी फरार हो गए हैं जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
मामले की जानकारी देते हुए एसपी केशव चंद गोस्वामी ने बताया की शाहबाद पुलिस टीम आगमपुर तिराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग में लगी हुई थी।इसी बीच शाहाबाद की तरफ से एक बाइक से आते हुए तीन लोग दिखाई पड़े। पुलिस ने जब उनको रोका तो यह लोग बाइक से भागने लगे जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई तो बाइक पर सवार दो लोग भाग गए लेकिन चालक को पुलिस ने दौड़कर पकड़ लिया इसने अपना नाम शाहरुख पुत्र सिराजुद्दीन निवासी सीपुर पचोर थाना तिर्वा जनपद कन्नौज बताया।एसपी ने बताया कि यह लोग जिले में कई लूट की घटना को अंजाम दे चुके हैं और असलहा है भी रखते हैं। इससे पूछताछ की गई तो इसने शाहाबाद के तडेर में एक बन्द आटा मिल के पीछे तमंचा छुपाया हुआ।
No comments