जल सत्याग्रह कर रहे भाकिमयू कार्यकर्ताओं को पुलिस ने खदेड़ा
जल सत्याग्रह कर रहे भाकिमयू कार्यकर्ताओं को पुलिस ने खदेड़ा
-जिला अध्यक्ष समेत चार को लिया हिरासत में
हरदोई भारतीय किसान मजदूर यूनियन दशहरी गुट के जिला अध्यक्ष प्रमोद सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को लेकर जल सत्याग्रह किया जा रहा था। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड कर चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। करीब 2 घंटे बाद पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है।
भारतीय किसान मजदूर यूनियन दशहरी गुट के जिला अध्यक्ष प्रमोद सिंह यादव ने बताया क्षेत्र में अबैध रूप से हो रहे मिट्टी खनन, बेहथर गांव के पास निर्माणाधीन पुलिया, क्षेत्र में बंद पड़े राजकीय नलकूप तथा हरपालपुर कस्बे में एक साल से बंद पड़ी पानी की टंकी की समस्या को लेकर गुरुवार को बेडीजोर रामगंगा नदी के पुल पर धरना प्रदर्शन व जल सत्याग्रह किया जा रहा था। मौके पर पहुंचे एसडीएम सवायजपुर डॉक्टर अरुणिमा श्रीवास्तव, थाना अध्यक्ष अरवल सोमपाल गंगवार ने हल्का बल प्रयोग कर प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को खदेड दिया तथा जिला अध्यक्ष प्रमोद सिंह, तहसील सदर अध्यक्ष श्रवण कुमार, सौरव यादव, अनुराग कुमार को हिरासत में ले लिया। करीब 2 घंटे की हिरासत के बाद हिदायत देकर छोड़ दिया गया है। अरवल थाना अध्यक्ष सोमपाल गंगवार ने बताया बिना अनुमति के धरना प्रदर्शन कर रहे थे। हिदायत देकर धरना समाप्त कर दिया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी समेत हरपालपुर साण्डी,लोनार सहित कई थानों का पुलिस पर बल मौजूद रहा।भाकिमयू दशहरी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष यादव ने कहा किसानों की आवाज को प्रशासन जबरन दबाना चाह रहा है। यदि किसानों से जुड़ी समस्याओं का अभिलंब निस्तारण न किया
No comments