परेशान करके बदला लेने पर उतारू हो गई है भाजपा - अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि लोकसभा
चुनाव में अपनी हार से बौखलाई भाजपा सरकार प्रदेश के मतदाताओं को
हर तरह से परेशान करके बदला लेने पर उतारू हो गई है। राज्य के ग्रामीण
फीडर को शहरी फीडर में बदलने से उपभोक्ताओं को दो रुपये प्रति यूनिट
बिजली महंगी मिलेगी। अखिलेश यादव ने रविवार को जारी बयान में कहा
कि इस फैसले से करीब 2 करोड़ 85 लाख उपभोक्ता प्रभावित होंगे। ग्रामीण
इलाकों में घरेलू उपभोक्ताओं को 3.35 रूपये यूनिट की दर से बिजली की
कीमत चुकानी होती है जबकि शहरी इलाकों में यह कीमत 5.50 रूपए
प्रतियूनिट है। जनता के साथ यह धोखा है।
No comments