Breaking News

प्रयागराज : 400 घरों पर चलेगा बुल्डोजर

प्रयागराजः यूपी के प्रयागराज में अगले साल 2025 में महाकुंभ का आयोजन होना है। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं।
 शहर की सड़कें चौड़ी की जा रही हैं। इसके दायरे में आने वाले भवन मालिकों के खिलाफ प्रयागराज विकास प्राधिकरण कड़ी कार्रवाई करने जा रहा है। नोटिस जारी करने के बावजूद जिन लोगों ने अपने मकान के अवैध हिस्सों को नहीं ढहाया है, उस पर बुलडोजर चलाया जाएगा। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई में जो खर्च लगेगा, उसको मकान मालिक से ही वसूला जाएगा। ऐसे 400 लोग हैं जिन्होंने नोटिस मिलने के बाद भी अपने मकान के अवैध हिस्से को नहीं ढहाया है।

No comments