मालगाड़ी में आग लगने से हड़कंप, कोयला-खिलौने जलकर राख
सीतापुर जिले के परसेंडी रेलवे स्टेशन पर रविवार देर रात एक चलती मालगाड़ी में आग लग गई। आग मालगाड़ी की एक बोगी में लगी थी। आग की चपेट में आकर बोगी में रखा लाखों रुपये का सामान जल गया। यह मालगाड़ी दिल्ली से पश्चिम बंगाल जा रही थी। बोगी में कोयले के गत्तों के साथ खिलौने व अन्य सामान रखा हुआ था।

No comments