ईको कार और ऑटो में हुई जोरदार टक्कर,शिक्षक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल
कटरा बिल्हौर हाईवे मार्ग पर ईको कार और ऑटो में हुई जोरदार टक्कर
-शिक्षक समेत दो लोग हुए गंभीर रूप से घायल
हरदोई के बिल्हौर-कटरा हाईवे पर बुधवार को सवायजपुर के पास ईको कार और ऑटो में जोरदार टक्कर हो गई, जिससे कार सवार शिक्षक और कार चालक को गंभीर चोटें आईं। शिक्षक स्कूल से अपने घर जा रहे थे, तभी रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। घायलों को राहगीर एक निजी चिकित्सक के पास ले गए,जहां उनका उपचार किया गया।
विकास खण्ड भरखनी के संविलियन विद्यालय बिल्सरी में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात मोहम्मद आफताब खान पुत्र सईद खान बुधवार को विद्यालय में छुट्टी होने के बाद इको कार पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे। बिल्हौर-कटरा हाईवे पर सवायजपुर के पास ईको कार और ऑटो में जोरदार टक्कर हो गई, जिससे शिक्षक मोहम्मद आफताब खान व ईको कार चालक धर्मेंद्र यादव निवासी कटरा कन्नौज गंभीर रूप से घायल हो गए।दोनों घायलों को रहागीरों ने निजी चिकित्सक के यहां पहुंचाया।जहां उनका उपचार किया गया।
No comments