पाली चेयरमैन के बेटे अली ने आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में 93 फीसदी हासिल किए अंक
पाली चेयरमैन के बेटे अली ने आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में 93 फीसदी हासिल किए अंक
-हरदोई में आईसीएसई बोर्ड का सोमवार को रिजल्ट घोषित कर दिया गया,पाली चेयरमैन रिजवान खां के बेटे अली रिजवान खां ने हाईस्कूल की परीक्षा में 93 फीसदी अंक हासिल कर परिवार व कस्बे का नाम रोशन किया हैं। अली की सफलता पर परिजनों व शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी।
लखनऊ में जयपुरिया स्कूल के हाईस्कूल के छात्र अली रिजवान खां पाली चेयरमैन रिजवान खां के बड़े बेटे हैं, शुरुआत से ही अली की शिक्षा लखनऊ में रहकर हो रही हैं। हाईस्कूल में अली के 93 फीसदी नम्बर आने पर चेयरमैन रिजवान खां ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि अली की इस सफलता पर पूरा परिवार खुश हैं वहीं अली ने बताया कि उनकी इस सफलता का श्रेय उनके माता-पिता व शिक्षकों को जाता हैं ।
आईसीएसई बोर्ड में 93 फीसदी अंक लाने वाले अली रिज़वान खां को उनके स्कूल के शिक्षकों ने भी बधाई देते हुए उनके उज्जबल भविष्य की कामना की, वहीं पाली नगर में भी परिजनों व शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया ।
No comments