नगदी समेत लाखों के जेवर पर अज्ञात चोरों ने किया हाथ साफ
नगदी समेत लाखों के जेवर पर अज्ञात चोरों ने किया हाथ साफ
हरदोई के पिहानी थाना क्षेत्र में नहीं थम रहा चोरियों का सिलसिला रविवार की रात गांव राभा में घर में घुसकर अज्ञात चोरों ने कमरे में रखी अलमारी में रखी नगदी व लाखों के जेवर लेकर फरार हो गए। रामसेवक की पुत्री सोना श्री ने जानकारी देते हुए बताया रात को मैं और मेरी मां राम श्री कमरे के बाहर आंगन में लेटे सो रहे थे पिता खेत पर पानी लगाने गए थे रात्रि करीब दो बजे अज्ञात तीन लोग छत के रास्ते कमरे में अंदर घुस गए कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे मांग टीका, झाला, हार, नथुनी, हाथ फूल, कमर बिछुआ पायल अंगूठी, व 46 हजार नगद रुपए उड़ा ले गए। आहट पाकर हमारे जगने पर तमंचा दिखाते हुए बक्सा लेकर भाग गए जो घर के कुछ दूर पर फेंक के चले गए। वहीं दूसरी ओर उसी रात इस गांव में एक बंद पड़े घर में चोरी करने का प्रयास किया जहां पर कमरे का दरवाजा खोलकर उसमें रखा सामान उलट पलट कर फेंक दिया घर के मालिक अनिल कुमार और शोभित दिल्ली में काम करते हैं अनिल के चाचा कान्हा ने कहा कि दोनों भतीजे होली पर घर आए थे तब से नहीं आए हैं क्या चोरी हुई इसकी जानकारी नहीं है भतीजों को घटना की जानकारी दे दी गई है
No comments